अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
रविवार को उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की तारीख तय हो गई। इसके बाद हर पार्टी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लग गईं हैं।
इसी के तहत आज बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने एक फैसले पर यूटर्न लिया।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा बसपा उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देगी।
इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आज मायावती ने कहा कि बसपा कानून और संविधान से चलने वाली पार्टी है।
बसपा अतीक के परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देगी।
राजा भैया और राजकुमारी भानवी के रिश्ते की कहानी, इस शख्स के कारण टूटेगी शादी!