उत्तर प्रदेश सरकार 2.0 ने आज अपना पहला बजट किया पेश यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने साल 2022-23 के लिए 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट पेश किया अब उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को साल में दिए जाएंगे दो मुफ्त सिलेंडर किसानों की दुर्घटनावश मौत या दिव्यांगता की दशा में 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति कुंतल और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति कुंतल किया गया निर्धारित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान किए जाने को 300 करोड़ रुपये वृद्धावस्था पेंशन योजना व निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह की गई दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह की गई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपये प्रस्तावित मुख्य मंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत साल 2022-2023 में 800 इकाइयों की स्थापना कराकर 16000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य अन्य खबरें यहां पढ़ें