अमर उजाला
Mon, 9 January 2023
दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि, सोमवार को खराब मौसम की वजह से करीब 15 फ्लाइटें लेट हुई हैं।
सोमवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़, भठिंडा, यूपी के बरेली आगरा, लखनऊ (अमौसी) में दृश्यता शून्य मापी गई।
सोमवार सुबह अंबाला में, दिल्ली (सफदरजंग), अमृतसर, भागलपुर में 25 दृश्यता मापी गई। वहीं बिहार के पूर्णिया, गया और पटना में 50 दृश्यता मापी गई।
कोहरे की वजह से फ्लाइटें लेट हो रही हैं। इसके साथ ही कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शीतलहर भी लोगों पर जमकर कहर बरपा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है।
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आगाज