दिल्ली में अचानक सड़क पर उतर आए 300 लोग

अमर उजाला

Fri, 10 June 2022

Image Credit : ANI

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद के आसपास के हालात अचानक बिगड़ गए। 

 

Image Credit : ANI

करीब 300 लोग अचानक सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। करीब 20 मिनट तक नारेबाजी चलती रही।
 

Image Credit : ANI

सभी प्रदर्शनकारी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान और नवीन जिंदल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

 

Image Credit : Social media

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले को किसी तरह संभाल लिया, नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते थे।
 

Image Credit : ANI


पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, वो भी बिना अनुमति के, इसलिए सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Image Credit : ANI

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया गया था। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। मुझे लगता है कि ये ओवैसी के लोग हैं। 

 

Image Credit : ANI

देशभर में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा

अमर उजाला
Read Now