मोमोज खाने वाले सावधान, लापरवाही ले सकती है जान!

अमर उजाला

Wed, 15 June 2022

Image Credit :

दिल्ली के रेस्तरां में एक 50 वर्षीय व्यक्ति मोमोज खा रहा था। अचानक से वह जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। 
 

Image Credit :


एम्स में पोस्टमार्टम कंप्यूटेड टोमोग्राफी में उसके गले में मोमोज फंसा मिला। पेट में अल्कोहल भी था। 
 

Image Credit :


आशंका है, वह मोमोज खाते वक्त नशे में होगा। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया, यह मामला काफी दुर्लभ है, इससे सबक लेना चाहिए। 
 

Image Credit :


डॉ. अभिषेक यादव ने बताया, एम्स के पास अत्याधुनिक शवगृह है। पोस्टमार्टम में मृतक के विंड पाइप के बिलकुल शुरू में पकौड़ी जैसा पदार्थ दिखा, वह मोमोज था।
 

Image Credit : istock

भोजन करते वक्त वायु मार्ग में रुकावट से अप्रत्याशित मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। 
 

Image Credit :


विश्व में 12 लाख में से एक मौत भोजन के दौरान श्वास अवरोध से होती है।

Image Credit :

सांप और मेढ़क से सामना, 106 घंटे बाद बोरवेल से निकला राहुल

Social media
Read Now