अमर उजाला
Mon, 13 June 2022
नेशनल हेराल्ड प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को ईडी के दफ्तर में पेश किया गया। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
समर्थकों ने अलग-अलग तरह के स्लोगन वाले बैनर पोस्टर लगाकर राहुल का समर्थन किया।
दिल्ली में विरोध कर रहे कांग्रेसियों को बिना अनुमति लिए प्रदर्शन करने के कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
रावण के वेष में पहुंचे एक समर्थक ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार 'रावण' की भूमिका निभा रही है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे 'राम' हैं और हम उनके प्रति समर्पित हैं।
पुष्पा फिल्म से प्रभावित डॉयलॉग के अंदाज में कांग्रेसियों ने पोस्टर चिपकाया जिसपर लिखा था- प्रिय मोदी और शाह, ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं।
वहीं, सत्यमेव जयते लिखा हुआ गुब्बारा उड़ाकर भी कांग्रेसियों ने राहुल के प्रति समर्थन जताया।
एक अन्य पोस्टर में लिखा हुआ दिखा कि राहुल गांधी संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं।
कांग्रेसियों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इनमें से एक पर राहुल की तस्वीर के साथ लिखा है, सत्य झुकेगा नहीं।
दिल्ली के प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में लगी आग