अमर उजाला
Sat, 16 July 2022
दिल्ली एनसीआर में बारिश का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार दोपहर से ही बादल अलग-अलग इलाकों में बरस रहे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दोपहर होते-होते दिल्ली बारिश की हल्की फुहारों से भीग गई।
कुछ इलाकों में बारिश ने राहत दी है, तो कुछ इलाकों में घने काले बादलों ने मौसम सुहाना बना दिया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अगले कुछ दिनों तक लगातार दिल्ली में बारिश के अनुमान हैं।
इस समय मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत में बनी हुई है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा उत्तर की ओर बढ़ रहा है।
ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह तक अक्षीय रेखा पूरी तरह उत्तर दिशा की और पहुंच जाएगी, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
श्रावण में कीजिए सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन