अमर उजाला
Thu, 14 July 2022
तेज धूप और गर्मी से परेशान दिल्ली एनसीआर के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। दिल्ली का मौसम जल्दी ही करवट लेने वाला है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सभी तरह की सावधानियां बरतने को कहा है।
अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है।
इस दौरान सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी।
फरीदाबाद, मानेसर, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, नरनौल, नूंह (हरियाणा), खुर्जा, नंदगांव, बरसाना (यूपी), पिलानी, तिजारा, खैरथल, डीग, राजगढ़ (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
सावन में कीजिए इन शिवालयों के दर्शन