अमर उजाला
Wed, 2 November 2022
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, पराली जलाने से उठना वाला धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में हवा के खतरनाक होने का कारण साबित हुआ है
पंजाब में 1842, हरियाणा में 88, उत्तर प्रदेश में नौ, दिल्ली में एक, मध्यप्रदेश में 142 और राजस्थान में 27 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं
दिल्ली में हवा का स्तर लगातार गिर रहा है। आज सवेरे 354 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि एनसीआर के नोएडा का एक्यूआई 406 रहा। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता का स्तर 346 रिकॉर्ड किया गया है
एनसीआर में नोएडा का हाल दिल्ली से भी बद्तर है। सुबह 7 बजे के करीब AQI 428 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है
गुरुग्राम में AQI 364 दर्ज हुआ और CPCB के मुताबिक, गाजियाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया
लक्ष्मण झूला बंद न होता तो हो सकता था मोरबी जैसा हादसा, 33 महीने जर्जर पुल पर आवाजाही करते रहे लोग