अमर उजाला
Mon, 18 July 2022
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश पर ब्रेक लग गई है। सोमवार को भी सुबह से मौसम साफ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इससे पारा चढ़कर 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रविवार को भी राजधानी में मौसम के तेवर तल्ख थे। दिनभर धूप निकली रही और उमस से लोगों का बुरा हाल था।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पारा चढ़ने के साथ उमस बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है।
20 जुलाई के बाद मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद बारिश एक बार फिर गर्मी से राहत देगी।
हालांकि, एक या दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, मंगलवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।
ये है दुनिया का इकलौता महामृत्युंजय मंदिर