अमर उजाला
Mon, 20 June 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का खासा असर राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में देखने को मिला।
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इन्य क्षेत्रों में दिनभर सड़क खचाखच भरे रहे और हजारों की संख्या में वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।
दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इस वजह से भारी जाम लग गया है।
गुरुग्राम पुलिस ने सुबह 9 बजे ही ट्वीट कर बताया कि सरहुल टोल के पास एनएच 24 पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी। जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पीएमटी के रास्ते से निकाला गया।
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर भी लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इससे नोएडा आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है।
सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट है उदयपुर