अमर उजाला
Sun, 19 June 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने कम समय में एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर को तैयार करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के इर्द-गिर्द ये कॉरिडोर बना है वो दिल्ली की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है।
छह लेन की प्रगति मैदान टनल खुलने से रिंग रोड व इंडिया गेट की आवाजाही सिग्नल फ्री होगी। सफर का यह हिस्सा तीस मिनट की जगह बमुश्किल पांच मिनट में पूरा होगा।
इस टनल के खुल जाने से मेरठ एक्सप्रेस वे से होकर इंडिया गेट जाने वाले लोगों की राह आसान होने जाएगी।
यह टनल करीब 1.6 किमी लंबी है। इसके खुलने से पूर्वी दिल्ली के साथ गाजियाबाद व नोएडा के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
भैरों मार्ग व मथुरा रोड के जाम में फंसे बगैर वह अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। वहीं, मथुरा रोड की भी आवाजाही आसान होगी।
यूपी बोर्ड 2022: 10वीं के परिणाम घोषित