अमर उजाला
Wed, 20 July 2022
बुधवार सुबह से तेज धूप और गर्मी थी, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बारिश भी होने लगी।
नोएडा में तो आसमान अचानक इतना काला हो गया कि रात जैसा अंधेरा छा गया। लोग ऐसा मौसम देख आश्चर्य करते रहे।
आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल देख लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन गर्मी भले ही कम हो गई हो, मगर उनकी परेशानी बढ़ गई।
कुछ ही देर की तेज बारिश के कारण दिल्ली व आसपास के इलाकों में सड़कों पर जलजमाव होने लगा। कई इलाकों में सड़कों और गलियों में भी पानी भर गया।
पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहनों को भी भारी परेशानी होने लगी।
मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई थी। आज अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है।
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़