अमर उजाला
Sun, 17 July 2022
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश सुबह को भी जारी रही।
बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा में नमी का स्तर 68 से 100 फीसदी बना हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसूनी गर्त के मध्य भारत में ठहर जाने से 15 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर से मानसून रूठा रहा।
गर्त के उत्तर दिशा में खिसकने से अब राहत की बूंदे पड़ी हैं। साथ ही अगले पांच दिनों तक इसमें कोई फेरबदल के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में बीते एक जून से 15 जुलाई तक 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 20 जुलाई तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें