कौन है सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही आफरीन फातिमा? प्रयागराज हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर आफरीन फातिमा का नाम काफी चर्चा में है। कुछ लोग उनके विरोध तो कुछ समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। आफरीन प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप की बेटी है। वह कई मामलों में अपने पिता को सलाह मशविरा देती है। आफरीन जेएनयू से पढ़ाई कर रही है और वर्तमान छात्र संघ की सभासद है। इससे पहले वो एएमयू महिला कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और शाहीन बाग आंदोलन में भी आफरीन हिस्सा लेती रही है। हिजाब बैन के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के लिए वो दक्षिण भारत तक जाकर प्रदर्शन करती थी। बताया जाता है कि आफरीन शरजिल इमाम की भी बेहद करीबी है। हिजाब बैन के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के लिए वो दक्षिण भारत तक जाकर प्रदर्शन करती थी।