CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट क्रैक करना है तो अपनाएं ये टिप्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 7 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे अगर आप कैट एग्जाम देने वाले हैं और अच्छा स्कोर प्राप्त कर प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं तो उसके लिए आपको बेहतर ढंग से तैयारी करनी होगी हम यहां एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं, इन्हें फॉलो करके आप निश्चय ही इस एग्जाम में बेहतर स्कोर हासिल सकते हैं कैट एग्जाम में एक महीना बचा है, ऐसे में आपको सिर्फ सिलेबस से तैयारी करनी चाहिए। बाहर की चीजों को पढ़कर खुद को मत उलझाएं आपने पढ़ाई के लिए जितने भी घंटे निर्धारित किए हैं रेगुलर रूप से उसे फॉलो करें पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और सैम्पल पेपर को भी तैयारी में शामिल करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी इस समय में जितना हो सके उतना ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें। मॉक टेस्ट को हल करने से आपको प्रश्न पत्र हल करने में समय का अंदाजा होगा .