IIT या NIT... इंजीनियरिंग के लिए कौन सा संस्थान है बेस्ट? हर साल लाखों स्टूडेंट्स IIT और NIT में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई करते हैं ऐसे में आज हम जानेंगे कि दोनों में क्या फर्क है और इंजीनियरिंग के लिए दोनों में से कौन सा संस्थान बढ़िया है देश में कुल 23 IIT, यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैं और 31 NIT यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैं आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेंस परीक्षा पास करनी होती है JEE Mains परीक्षा पास करने के बाद एनआईटी में एडमिशन का रास्ता भी साफ हो जाता है बेशक भारत में आईआईटी और एनआईटी दोनों ही संस्थानों को इंजीनियरिंग के लिए सबसे बढ़िया संस्थान माना जाता है लेकिन फिर भी इंजीनियरिंग के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद आईआईटी ही होती है हालांकि, कई बार प्लेसमेंट में मामले में एनआईटी, आईआईटी को भी पीछे छोड़ देते हैं .