अमर उजाला
Thu, 24 August 2023
हर साल लाखों की संख्या में युवा यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं।
यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
यूपीएससी के परीक्षा पैटर्न को बिना समझे युवा इस परीक्षा में कई बार शामिल होते हैं।
बिना परीक्षा पैटर्न को समझे इस एग्जाम को पास करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
आज हम आपको यूपीएससी के परीक्षा पैटर्न के बारे में बताएंगे।
यूपीएससी परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न में दो पेपर होते हैं–सामान्य अध्ययन 1 (GS 1) और CSAT
हर पेपर 200 अंकों का होता है। वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न
आईएएस मुख्य परीक्षा में नौ पेपरों में से दो भाषा के पेपर (अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा) हैं।
जीएस 1, 2, 3 और 4 सामान्य अध्ययन के चार पेपर हैं – हर पेपर 250 अंकों का है।
साक्षात्कार यूपीएससी परीक्षा का अंतिम चरण है. इसे व्यक्तित्व परीक्षण भी कहा जाता है।
अगर चांद अचानक गायब हो जाए तो पृथ्वी का क्या होगा?