नीट यूजी में कम अंक आने पर भी बन सकते हैं डॉक्टर, जानिए कैसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है उत्तर कुंजी जारी करने के बाद एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपना स्कोर कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं अब कटऑफ के आधार पर सफल उम्मीदवार द्वारा देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का सिलसिला शुरू होगा कटऑफ के मुताबिक ही उम्मीदवारों को यूजी कोर्सेज में प्रवेश मिलता है अंक कम होने पर कुछ उम्मीदवार मायूस हो जाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, कम अंक होने पर भी आप डॉक्टर बन सकते हैं नीट में कम अंक आने पर आप बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं .