NEET 2024: एक ही सेंटर से कैसे निकले छह नीट टॉपर? एनटीए ने बताई वजह नीट यूजी रिजल्ट विवाद को बढ़ता देख एनटीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया है रिजल्ट जारी होने के बाद से ही एनटीए पर कई आरोप लग रहे हैं ऐसे में एक सवाल बार-बार सामने आ रहा है कि एक ही सेंटर के छह अभ्यर्थी टॉपर कैसे हो गए? इसके जवाब में एनटी की ओर से कहा गया कि जिस सेंटर से 6 नीट टॉपर निकले हैं, वहां पर परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स के ओवरऑल एवरेज मार्क्स ज्यादा थे यानी बच्चों की परफॉर्मेंस अन्य जगहों से बेहतर थी इसीलिए बिना ग्रेस मार्क्स भी उनका एवरेज मार्क्स ज्यादा था इस वर्ष करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सिर्फ 1,563 को ग्रेस मार्क्स मिले हैं एनटीए ने इनकी समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है, जांच की रिपोर्ट मिलने बाद ही एक्शन लिया जाएगा .