NEET 2024: नीट यूजी में किसकी आई रैंक-1? यहां जानिए टॉपर के बारे में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार को नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा कर दी है इस साल NEET के लिए रिकॉर्ड 24.06 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में 5,47,036 पुरुष, 7,69,222 महिलाएं और 10 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल के लगभग समान 56.2 प्रतिशत है इस वर्ष 67 उम्मीदवारों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, सभी ने समान 99.997129 प्रतिशत अंकों के साथ एआईआर-1 हासिल की है शीर्ष रैंक प्राप्त करने वालों में 14 लड़कियां भी शामिल हैं नीट यूजी टॉपर्स में अधिकांश उम्मीदवार राजस्थान से हैं .