SBI PO Exam 2023: आखिरी दिनों में इस तरह करें परीक्षा की तैयारी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा अगले महीने होनी है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इन आखिरी दिनों में आपको अपनी तैयारी किस तरह करनी है आपको महत्वपूर्ण विषयों के रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अधिकतम वेटेज वाले विषयों पर अधिकतम प्रयास करना चाहिए परीक्षा में बैठने से पहले ये बेहद जरूरी है कि आपके कॉन्सेप्ट्स अच्छे से क्लियर हों, इसलिए टॉपिक्स को अच्छे से समझें आपको परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के लिए एक रणनीति बनाकर तैयारी करनी चाहिए, हर सेक्शन के लिए समय निर्धारित करके तैयारी करें आपको प्रश्नों को हल करने के लिए शॉर्टकट सीखना चाहिए। शॉर्टकट आपको कम समय में अधिकतम प्रश्नों को हल करने में मदद करेंगे आप अधिक से अधिक से अधिक प्रैक्टिस कर सकते हैं, और हर दिन एक मॉक टेस्ट दे सकते हैं एसबीआई पीओ परीक्षा में, गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि प्रश्न का उत्तर देते समय अनुमान न लगाएं प्रैक्टिस करते समय किसी भी प्रश्न पर समय बर्बाद न करें। अगर आपको सवाल समझ में नहीं आ रहा है तो उसे छोड़ दें तैयारी के दौरान बनाए अपने नोट्स को अच्छे से पढ़ें .