कितने पढ़े-लिखे हैं Rahul Gandhi?

अमर उजाला

Mon, 19 June 2023

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश की अमेठी एवं केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी देश के सबसे पुराने राजनीति दल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

Image Credit : Social Media

वे, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। दादी इंदिरा गांधी और परदादा जवाहर लाल नेहरू भी प्रधानमंत्री रहे थे।

Image Credit : Social Media

राहुल भाषणों में केंद्र सरकार की शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते रहते हैं तो आइए आज जानते हैं कि वे खुद कितना पढ़े-लिखे हैं...

Image Credit : Social Media

राहुल गांधी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली और देहरादून में पूरी की। बाद में, उन्होंने सुरक्षा संबंधी कारण घर से ही पढ़ाई का विकल्प चुना।

Image Credit : Social Media

पिछले चुनाव के हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की; और फिर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय चले गए।

Image Credit : Social Media

उसके बाद, उनको फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज में स्थानांतरण किया गया। इसके बाद 1994 में, राहुल गांधी ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Image Credit : Social Media

राहुल ने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से विकासात्मक अध्ययन में एमफिल यानी मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री ली।

Image Credit : Social Media

IAS Tina Dabi को इस मंत्र ने बनाया था UPSC टॉपर

सोशल मीडिया
Read Now