IIT से पढ़ाई के बाद इन हस्तियों की खुली किस्मत

अमर उजाला

Fri, 6 January 2023

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स

IIT देश का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान हैं। यहां के छात्र विश्व की प्रमुख कंपनियों के संस्थापक और मुखिया रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही प्रमुख उद्यमियों को जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया। 

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स

पद्मश्री एनआर नारायण मूर्ति आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं। मूर्ति ने 1969 में IIT, कानपुर से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है। 

Image Credit : Infosys

गूगल अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने IIT खड़गपुर से मेटलर्जी इंजीनियरिंग में बीटेक की है। 10 अगस्त, 2015 को पिचाई दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google के CEO बने थे। 

Image Credit : Sundar Pichai

विनोद खोसला सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक और खोसला वेंचर्स के संस्थापक हैं। भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और वेंचर कैपिटलिस्ट खोसला ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।

Image Credit : Vinod Khosla

दीपिंदर गोयल भारत के सबसे बड़े फूड डिलीवरी एप Zomato के फाउंडर और CEO हैं। दीपिंदर ने 2005 में आईआईटी, दिल्ली से गणित और कंप्यूटिंग में डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

Image Credit : Deepinder Goyal

भारत के मशहूर लेखक चेतन भगत एक इंजीनियर हैं। चेतन ने आईआईटी, दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

Image Credit : Social Media

सचिन बंसल Flipcart के सह-संस्थापक और पूर्व CEO हैं, जिसे अब 2018 में वॉलमार्ट द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है। सचिन ने 2005 में आईआईटी, दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। 

Image Credit : सोशल मीडिया

भाविश अग्रवाल Ola Cabs के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने आईआईटी, बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। 2018 में भाविश को टाइम्स पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सूचीबद्ध किया गया था।

Image Credit : Social Media

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी, खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने बाद में आप यानी आम आदमी पार्टी की स्थापना की और संस्थापक संयोजक बने। यह राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक दल है और दो राज्यों में सत्ता पर काबिज है। 

Image Credit : Social Media

रोहित बंसल नामचीन उद्यमी और ई-कॉमर्स दिग्गज स्नैपडील के सह-संस्थापक एवं सीओओ हैं। रोहित ने आईआईटी दिल्ली से अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की थी। 

Image Credit : Social Media
रघुराम गोविंद राजन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं।  वे भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व प्रमुख भी रहे हैं। राजन ने आईआईटी, दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद आईआईएम और फिर एमआईटी, कैंब्रिज से पढ़ाई की।
Image Credit : Social Media

'पंचायत' फेम अभिनेता जितेंद्र कुमार आईआईटी, खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और वहीं पर हिंदी प्रौद्योगिकी ड्रामेटिक्स सोसाइटी के गवर्नर के पद पर भी रहे हैं। 

Image Credit : Social Media

Simi Karan सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी IAS अधिकारी

Self
Read Now