अमर उजाला
Sat, 21 January 2023
प्रदीप सिंह महज 23 साल की उम्र में UPSC Civil Service Exam क्वालिफाई कर के IAS Officer बने।
IAS Officer प्रदीप सिंह मूलतया बिहार के गोपालगंज के हैं लेकिन अब उनका पूरा परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता है।
IAS अधिकारी प्रदीप सिंह की इस यात्रा में कुछ भी आसान नहीं था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन वे पढ़ाई में होशियार थे।
पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए अपना पुश्तैनी घर तक बेच दिया। पैसे की कमी आड़े आई तो दादा और परदादा के जमाने की जमीन भी बेच दी।
इन हालातों को देखकर यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया और IAS बनने का ख्वाब देखा फिर उसे पूरा करने में जुट गए।
हालांकि, उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई प्रयास किए। 2018 के पहले ही प्रयास में IRS Officer के लिए क्वालिफाई हुए।
उन्होंने 2019-20 में फिर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी और ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की और 23 की उम्र में IAS Officer बन गए।
Bihar Cadre के IAS Officer Pradeep Singh वर्तमान में पटना के दानापुर में बतौर एसडीएम यानी उपखंड अधिकारी तैनात हैं।
IIT से पढ़ाई के बाद इन हस्तियों की खुली किस्मत