अमर उजाला
Tue, 22 November 2022
आज हम एक ऐसी शख्सियत से आपको रू-ब-रू करा रहे हैं, जिसने मुंबई की झुग्गी झोपड़ियों में पढ़ाते हुए UPSC CSE 2019 पास की, बल्कि ऑल इंडिया 31वीं रैंक पाकर IAS अधिकारी भी बनीं।
अपनी बीटेक की पढ़ाई के दौरान उन्हें मुंबई की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिला था। जब उसने इन बच्चों की हालत देखी तो उसे बहुत बुरा लगा और उसने सोचा कि उसे इन बच्चों की मदद करनी चाहिए।
इसके बाद सिमी ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। इसके लिए उसने इंटरनेट पर यूपीएससी के सिलेबस को अच्छे से पढ़ा और तैयारी शुरू कर दी।
अपनी अथक मेहनत से 2019 में सिमी ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 31वीं रैंक हासिल की और एक आईएएस अधिकारी बन गईं और दिल्ली में सहायक सचिव तैनात हैं।
अब सिमी करण, आईएएस ओटी 2020 नॉर्थ-ईस्ट कैडर (असम-मेघालय) को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी प्रशिक्षु के तौर पर एलवी रेड्डी मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया।
शिक्षा की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें