24 वर्षीय भारतवंशी रिजुल मैनी बनीं मिस इंडिया यूएसए 2023 मिशिगन की एक मेडिकल छात्रा रिजुल मैनी ने भारत का नाम रोशन किया है 24 वर्षीय भारतीय मूल की इस अमेरिकी छात्रा ने 'मिस इंडिया यूएसए 2023' का खिताब अपने नाम किया है रिजुल मैनी को न्यू जर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में 'मिस इंडिया यूएसए 2023' का ताज पहनाया गया जीत से खुश रिजुल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया रिजुल ने कहा, 'माता-पिता और परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता' वहीं, 'मिसेज इंडिया यूएसए 2023' का खिताब मैसाचुसेट्स की स्नेहा नांबियार ने अपने नाम किया सीटिए