25 साल पहले परदे पर भाई बने थे सलमान खान, फिल्म ने कमाए थे इतने करोड़ आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, फिल्म जगत की कई हस्तियों को भी आज इस त्योहार को मनाते हुए देखा गया फिल्मों की बात करें तो भाई-बहन के रिश्ते पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने भी एक बार इसी विषय पर आधारित एक फिल्म में काम किया था, जो हिट साबित हुई थी हम बात कर रहे हैं 'बंधन' फिल्म की, जो 2 अक्तूबर, 1998 को रिलीज हुई थी, इसका निर्देशन राजेश मलिक और के मुरली मोहन राव ने किया था इस फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपये का था, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 21.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था 'बंधन' में सलमान खान के साथ-साथ रंभा, जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, आसिफ शेख, मुकेश ऋषि, रवि पटवर्धन और अशोक सराफ समेत कई कलाकारों ने काम किया था ्