अमर उजाला
Thu, 13 November 2025
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में मिलीमीटर के किरदार ने रैंचो और उसके दोस्तों की मदद की थी।
वो अभिनेता कोई और नहीं राहुल कुमार हैं। अब वह सुर्खियों में आ गए हैं।
वजह है उनकी शादी की तस्वीरें।
आपको बताते चलें कि अभिनेता ने इसी साल जून के महीने में 26 तारीख को शादी कर ली थी।
अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज पोस्ट की हैं। उसमें एक्टर शादी के जोड़े में अपनी पत्नी संग रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
राहुल कुमार के बारे में बात करें, तो उन्होंने '3 इडियट्स' में छोटा लेकिन प्रभावी रोल किया था यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।
अभिनेता को हाल ही में प्राइम वीडियो के शो, ‘बैंडिश बैंडिट्स’ में भी देखा गया था।
राशि खन्ना ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर दिए खूबसूरत पोज, देखें तस्वीरें