अमर उजाला
Sat, 31 May 2025
मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले भारत में हो रहा है। भारत की 6 महिलाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
भारत की रीता फारिया ने साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को साल 1994 में मिस वर्ल्ड चुना गया था। वह उस वक्त 21 साल की थीं।
अभिनेत्री, टीवी होस्ट और मॉडल डायना हेडन साल 1997 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। उस वक्त वह 24 साल की थीं।
अभिनेत्री युक्ता मुखी को साल 1999 में मिस वर्ल्ड चुना गया। मुंबई में पैदा हुईं युक्ता उस वक्त 22 साल की थीं।
भारत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को साल 2000 में मिस वर्ल्ड चुना गया। उन्हें जब यह खिताब दिया गया तब वह 18 साल की थीं।
हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं। उस वक्त वह 22 साल की थीं।
इस बार नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
रुबीना दिलैक ने परिवार के साथ किया इंजॉय, शेयर कीं बेहतरीन तस्वीरें