अमर उजाला
Fri, 31 October 2025
मुंबई में गुरुवार को एक सिरफिरे ने 17 बच्चों समेत 20 लोगों को एक स्टूडियो में बंधक बना लिया, जिससे दहशत फैल गई।
हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और आरोपी को पकड़कर एनकाउंटर कर दिया गया।
इस मामले से ही मिलती-जुलती बॉलीवुड में ही कुछ कहानियां ऐसी हैं जिनमें अपरहण को दिखाया गया है।
सबसे पहले यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सेडे' का नाम आता है, जिसमें टीचर नैना जायसवाल बनीं यामी कुछ इसी तरीके से बच्चों का अपहरण करती हैं।
बाद में पता चलता है कि नैना कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि एक पीड़ित महिला है, जो अपने साथ अन्याय के लिए आवाज उठाती है।
साल 2016 में आई फिल्म 'मदारी' में भी इसी से मिलती-जुलती कहानी दिखाई गई है। इसमें इरफान खान और जिम्मी शेरगिल नजर आते हैं।
इस फिल्म में एक आम आदमी अपने बेटे को खो देता है क्योंकि सरकार की लापरवाही से एक पुल गिर जाता है। न्याय न मिलने पर वह गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है।
रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा स्टारर सीरीज 'होस्टेज' में भी अपहरण की कहानी को दिखाया गया है।
इस सीरीज में एक सर्जन को उसके परिवार समेत बंधक बना लिया जाता है ताकि वह मुख्यमंत्री की हत्या कर दे। लेकिन असली साज़िश धीरे-धीरे खुलती है।
साल 2013 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'अग्ली' में भी अपहरण की कहानी दिखाई गई है।
इस फिल्म की कहानी एक बच्ची के अपहरण से शुरू होती है और धीरे-धीरे स्वार्थ, लालच और सिस्टम के पतन को दिखाती है।
फॉर्मल सूट-बूट में ऐश्वर्या राय ने दिए शानदार पोज