अमर उजाला
Mon, 18 August 2025
आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक बार फिर फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नजर डालते हैं उनके द्वारा किए गए कुछ दावों पर
'परिवार ने शादी का बनाया दबाव'
फैसल ने दावा किया कि उनका परिवार जबरदस्ती उन पर दोबारा शादी करने का दबाव डाल रहा था।
जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप
फैसल ने आरोप लगाया कि परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर करार देते हुए एक मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया।
ड्रग्स देने का आरोप
फैसल ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें गलत दवाइयां और ड्रग्स दिए जाने लगे। ये सब परिवार ने ही कराया।
'मां-बहन ने आमिर का ब्रेन वॉश किया'
उन्होंने दावा किया कि उनकी मां, बहन निखत ने उनके भाई आमिर का ब्रेनवॉश करके उनसे दूर किया।
बहन पर डॉक्टर लाने का आरोप
फैसल ने बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़े पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसे डॉक्टर का इंतजाम किया था, जो उन्हें मानसिक तौर पर बीमार साबित करना चाहता था।
'जुल्म करके आमिर भूल गया'
फैसल ने कहा कि आमिर के खुद के रिश्ते भी बिगड़े हुए थे और वो खुद इतना गलत कर गए। उन्होंने कहा, 'आमिर जुल्म करके भूल जाता है।'
आमिर के रिश्ते पर उठाया सवाल
फैसल ने तो यहां तक कि आमिर के पत्रकार जेसिका के साथ अफेयर होने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका तो एक नाजायज बेटा भी हो गया था।
'बिग बॉस में नहीं जाने दिया गया'
फैसल ने बताया है कि उन्हें साल 2008 में बिग बॉस का ऑफर आया था। लेकिन आमिर ने उन्हें जाने नहीं दिया।
बीमार साबित करने का आरोप
फैसल ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने उन्हें मानसिक तौर पर बीमार साबित करने की कोशिश की। आमिर ने भी फैमिली का साथ दिया।
नेहा मलिक की अदाओं ने किया घायल, तो दिशा पाटनी ने दिए हॉट पोज; देखें तस्वीरें