आमिर ने अपनी बेटी को नहीं देखने दी थी बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म फिल्मों की कमाई को लेकर काफी बातें होती है, 16 साल पहले आमिर खान की एक फिल्म ने इस तरह की बातचीत को और भी रोचक बना दिया था दरअसल, साल 2008 में रिलीज हुई 'गजनी' हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी इस फिल्म से आमिर खान की बेटी आयरा खान का भी एक किस्सा जुड़ा हुआ है आयरा खान ने 2019 में द एशियन एज को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि उनके पिता आमिर खान ने उन्हें 'गजनी' फिल्म को देखने नहीं दिया था इसकी वजह बताते हुए आयरा ने कहा था कि उनके पिता को ऐसा लगता था कि वो इस फिल्म को देखकर उनसे डर जाएंगी आयरा ने बताया था कि इसी कारण के चलते आमिर ने उन्हें 'लगान' भी नहीं देखने दी थी ्