अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और साउथ फिल्म ‘कुबेर’ को सिनेमाघरों में आज 8वां दिन है। जानिए, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 8वें दिन में आकर लगभग 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘सितारे जमीन पर’ का कुल कलेक्शन 92.75 करोड़ रुपये है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 90 करोड़ रुपये फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का बजट बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो 8वें दिन में ही आमिर खान की फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है।
जहां तक साउथ इंडियन फिल्म ‘कुबेर’ का सवाल है तो 8वें दिन में आकर इसने 1.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एक्टर धनुष और नागार्जुन फिल्म ‘कुबेर’ का कुल कलेक्शन भी 70.36 करोड़ रुपये हुआ है।
‘सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ की कमाई में आज यानी शुक्रवार को गिरावट नजर आ रही है।दरअसल, आज काजोल की फिल्म ‘मां’ और एक साउथ इंडियन फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज हुई। साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ भी रिलीज हुई है। ऐसे में आमिर खान और धनुष की फिल्मों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ गया है।
'हम कहां जाएं सादगी लेकर'?, ट्रेडिशनल लुक में सपना का बिंदास अंदाज