‘सितारे जमीन पर’ के लिए अच्छा बीता संडे, फिल्म की कमाई में आई बंपर उछाल

अमर उजाला

Mon, 23 June 2025

Image Credit : यूट्यूब

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म की क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक सभी काफी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई सेलेब्स ने भी आमिर की फिल्म को सराहा है।

Image Credit : यूट्यूब

यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : यूट्यूब

‘सितारे जमीन पर’ ने संडे को लंबी छलांग मारते हुए छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

रविवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 29.22 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credit : यूट्यूब

इससे पहले शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 20.2 करोड़ रुपए रहा था।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से 10.7 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिनों में कुल 60.12 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

Image Credit : यूट्यूब

आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा और कई नए कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

Image Credit : एक्स

वीकएंड पर 'कुबेर' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now