अमर उजाला
Tue, 24 June 2025
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड पर पूरी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ी।
अब फिल्म के सामने चुनौती थी उसके मंडे टेस्ट में पास होने की। क्योंकि हर फिल्म के लिए मंडे टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होता है।
अब ‘सितारे जमीन पर’ के मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक, अपने पहले मंडे टेस्ट में फिल्म का रिजल्ट एवरेज रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ ने सोमवार को कुल 8.88 करोड़ रुपए की कमाई की है।
अगर फिल्म के वीकेंड के कलेक्शन को देखा जाए तो सोमवार की कमाई में एक भारी गिरावट आई है।
फिल्म ने रविवार को 27.25 करोड़ की कमाई की थी, जबकि उससे पहले शनिवार को फिल्म ने 20.2 करोड़ का कारोबार किया था।
इस तरह से अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती चार दिनों में ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई 67.03 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म से आमिर खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे।
‘कुबेर’ की कमाई को लगा तगड़ा झटका, सोमवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़