अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इसी कड़ी में सलमान खान और आमिर खान फिल्म निर्देशक ए आर मुरुगदास के साथ 'सिकंदर' पर बातचीत करने के लिए बैठे।
बातचीत के दौरान, फिल्म निर्देशक ने बताया कि आमिर और सलमान दोनों में से बेहतर डांसर कौन है और कौन बेहतर एक्शन करता है।
जब आमिर खान ने ए आर मुरुगदास से पूछा कि दोनों में से कौन बेहतर डांस करता है?
इस पर निर्देशक ने बताया कि एक गाने की शूटिंग के दौरान, सलमान ने पसलियां तोड़ ली थीं। हालांकि सलमान ने गाना पूरा किया। फिर आमिर ने कहा 'सिकंदर' बेहतर डांसर हैं।
ए आर मुरुगदास ने एक्शन के बारे में भी जिक्र किया और सलमान खान को वास्तविक एक्शन स्टार कहा।
'सिकंदर' फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।
'सिकंदर' फिल्म ईद के मौके पर यानि 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की शूटिंग के वक्त बुरी तरह घायल हुए ये एक्टर्स, करानी पड़ गई सर्जरी