वेलेंटाइन डे पर दस्तक देगी आनंद एल राय की 'नखरेवाली' फिल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फिल्म नखरेवाली का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है राहुल शांकल्या द्वारा निर्देशित यह रोम-कॉम 14 फरवरी, 2025 को वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म की पहली झलक में अंश को घाघरा पहने हुए दिखाया गया है जो उनकी फिल्मोग्राफी में लैंगिक रूढ़िवादिता को चुनौती देने के लिए आनंद एल राय के निडर सोच की एक झलक पेश करता है ....