शादी के बाद आरती ने पति के साथ मनाया पहला न्यू ईयर, साझा की खास तस्वीरें
अमर उजाला
Thu, 2 January 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर पति दीपक चौहान के साथ मनाया।
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
आरती सिंह और दीपक चौहान ने लंदन में शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। इस खूबसूरत जगह पर उनके जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान आरती ने लाल रंग के ओवरकोट में अपनी तस्वीरें साझा की। उनका यह लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
कई तस्वीरों में आरती और उनके पति दीपक चौहान रोमांटिक पोज देते हुए भी नजर आए।
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
आरती की इस पोस्ट को देखकर फैंस उन पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं, साथ ही उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
इन तस्वीरों के साथ आरती ने अपने पति और उनके फैंस के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "हमारी तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...दीपक आपके लिए यह साल प्यार और हंसी से भरा हो...।"
Image Credit : इंस्टाग्राम- आरती सिंह
12वीं क्लास से ही कीर्ति सुरेश ने शुरू की थी डेटिंग, 15 साल रहे साथ