अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
अभिनेता दर्शन कुमार महाकाल के दरबार में माथा टेकने पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की।
इस दौरान वह मंदिर में आध्यात्मिक माहौल में डूबे नजर आए और पवित्र भस्म आरती में शामिल हुए।
'कश्मीर फाइल्स' अभिनेता सुबह पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे और भस्म आरती ली।
दर्शन कुमार को फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ में कृष्णा पंडित के किरदार में देखा गया था।
दर्शन के आगामी कार्यों की बात की जाए तो वह ‘आश्रम’ के अगले भाग, 'एक बदनाम आश्रम सीजन 3 - भाग 2' में नजर आएंगे।
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 27 फरवरी को रिलीज होगी।
बॉडीकॉन ड्रेस में हुमा कुरैशी ने दिखाई अदाएं