अब्दु रोजिक ने छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ 2’, जानिए क्या है कारण?

अमर उजाला

Tue, 4 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@abdu_rozik

इन दिनों अब्दु रोजिक कुकिंग रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रहे थे। साथ ही अपने मस्ती भरे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे थे। लेकिन अब खबर है कि वे इस शो को छोड़ रहे हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब्दु रोजिक दुबई के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट करते हैं और काफी पॉपुलर हैं। इन दिनों वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ का हिस्सा थे। लेकिन रमजान शुरू होने के कारण उन्हें अपने घर वापस जाना है। ऐसे में वह इस शो को बीच में ही छोड़ रहे हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ में भी बतौर प्रतियाेगी शामिल हुए थे। इस रियालिटी में शो में भी उन्हें काफी पसंद किया गया है। 

 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सलमान खान भी अब्दु रोजिक को काफी पसंद करते हैं। 'बिग बॉस 16' में कई बार एक्टर ने अब्दु की तारीफ की थी।

 

Image Credit : सोशल मीडिया

अब्दु सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज बनाते हैं। साथ ही वह एक अच्छे सिंगर भी है। भारत में भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

फुर्सत में क्या करते हैं सिंगर दिलजीत दोसांझ? सोशल मीडिया पर जाहिर किया शौक

इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
Read Now