अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म पर विवाद हो रहा है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया है। इसलिए इस फिल्म का विरोध हो रहा है।
फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। इस फिल्म से अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी जुड़ी हैं। रिद्धि डोगरा को पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
ऐसे में हम आपको रिद्धि डोगरा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।
फिल्म 'लकड़बग्घा' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अंशुमन झा और रिद्धि डोगरा ने अभिनय किया है। फिल्म में कोलकाता से गैर कानूनी तरीके से जानवरों की अवैध तस्करी की जाती है।
'जवान' फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा रिद्धि डोगरा हैं। फिल्म में रिद्धि डोगरा ने कावेरी अम्मा का किरदार निभाया है।
साल 2023 में 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी के अलावा रिद्धि डोगरा थीं। फिल्म में रिद्धि डोगरा ने इमरान हाशमी की पत्नी शाहीन का किरदार निभाया है।
'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना के अलावा रिद्धि डोगरा भी थीं। फिल्म गुजरात में 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है।
अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर अहम किरदार में हैं। रिद्धि डोगरा फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ी हैं।
सामंथा और भूमि का ग्लैमरस लुक देखा क्या ?