अमर उजाला
Tue, 27 September 2022
अभिनेता अभिनव शुक्ला छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं, उन्होंने कई चर्चित टीवी शोज में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है
वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में भी हिस्सा ले चुके हैं और इस शो के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है
अभिनव शुक्ला ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी, उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी
टीवी सीरियल्स के अलावा अभिनव शुक्ला 'खतरा खतरा खतरा', 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' समेत कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं
इसके अलावा वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं
एक्सीडेंट के बाद भी सुधा चंद्रन ने नहीं खोई आस