जब प्रोजेक्टर रूम में बंद हो गए थे अभिषेक और करीना, जानिए मजेदार किस्सा

अमर उजाला

Mon, 30 June 2025

Image Credit : एक्स

30 जून 2000 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' रिलीज हुई थी, जिसकी आज सिल्वर जुबली मनाई जा रही है।

Image Credit : एक्स

'रिफ्यूजी' के 25 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने अपने डेब्यू को याद किया और एक यादगार घटना को साझा किया है, जो फिल्म के प्रीमियर के दौरान का है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bachchan

'रिफ्यूजी' में अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में करीना कपूर खान नजर आईं थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

स्क्रीन के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने बताया कि 29 जून 2000 को 'रिफ्यूजी' की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें उनके परिवार और अन्य कलाकारों को फिल्म दिखाई गई। इस रात बहुत बारिश हुई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इसके आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा कि प्रीमियर के बाद वाली रात काफी यादगार रही, क्योंकि उनकी मनाली की फ्लाइट बारिश के कारण कैंसिल हो गई। इसके बाद उन्हें करीना कपूर का फोन आया है और अभिनेता को थिएटर चलने के लिए कहा, क्योंकि उस दिन फिल्म रिलीज होने वाली थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने बताया, ‘हम थिएटर गए और हमें प्रोजेक्टर रूम में बंद होना पड़ा, क्योंकि दर्शकों को पता चल गया था कि हम वहां हैं। मैं अभी भी इसके बारे में बात करता हूं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’

 

Image Credit : एक्स

आगे अभिनेता ने बाताया कि 'रिफ्यूजी' फिल्म के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह एक कलाकार के रूप में विकसित होने में कामयाब रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कई जॉनर की फिल्में कीं हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bachchan

वहीं 'रिफ्यूजी' फिल्म की बात करें, तो इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

अनन्या ने रेखा के साथ शेयर की तस्वीरें, बोलीं- ‘इतने साल में कुछ भी नहीं बदला’

इंस्टाग्राम-@ananyapanday
Read Now