रोज उठकर वही शक्ल देखनी पड़े..थप्पड़ कांड पर क्या बोल गए अभिषेक मल्हान रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अरमान मलिक और विशाल के थप्पड़ कांड के बाद काफी सुर्खियों में हैं इस विवाद के बाद दर्शकों की ओर से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आई थी अब इस विवाद पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी अभिषेक मल्हान ने भी अपनी ओर से एक टिप्पणी की है अभिषेक मल्हान ने इस थप्पड़ कांड पर बोलते हुए कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ उन्होंने कहा कि अगर 'बिग बॉस' के नियम हैं कि थप्पड़ के बाद प्रतिभागी को एलिमिनेट किया जाएगा तो होना चाहिए अभिषेक ने आगे कहा कि यह देखना बड़ा दुखद है कि विशाल को रोज सुबह उठकर वही शक्ल देखनी पड़े, जिससे उसने मार खाई थी d