अमर उजाला
Sat, 13 July 2024
बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रतियोगी और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय भव्य शादी पर हुए खर्च पर टिप्पणी की थी
उन्होंने कहा था इस पैसे का इस्तेमाल उन लोगों की जान बचाने में किया जा सकता था, जो स्वास्थ्य सेवा का खर्च वहन नहीं कर सकते, फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया
ट्रोल्स ने अभिषेक को उनके खुद के नए घर पर किए गए बड़े खर्च की ओर ध्यान दिलाया, कुछ ने उन पर पाखंड का आरोप लगाया
लोगों ने सवाल उठाया कि वे दूसरों के खर्चों की आलोचना कैसे कर सकते हैं, जबकि खुद शानदार खरीदारी कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में 25 करोड़ का घर खरीदा है
अभिषेक ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि घर खरीदना एक निजी निवेश है, जबकि शादी में किया गया फिजूलखर्ची सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए था
उन्होंने लिखा- यह देखना बहुत हास्यास्पद है कि कुछ लोग घर खरीदने और शादी के प्रचार पर पैसा खर्च करने के बीच का अंतर नहीं जानते
रजनीकांत से शाहरुख तक, अनंत की बरात में झूमकर नाचे सितारे, देखें वीडियो