ब्रेकअप के सालों बाद पर्दे पर साथ लौटी 'रवीना-अक्षय' की जोड़ी टिप-टिप बरसा पानी' इस गाने और इस जोड़ी को भला कौन भुला पाया है 90 के दशक की ये हिट जोड़ी सालों से कभी साथ नहीं दिखी, दिल को चोट लगी थी तो रास्ते जुदा हो गए थे अब सालों बाद ये जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमे रवीना टंडन भी नजर आ रही हैं इस फिल्म में रवीना और अक्षय लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे 'वेलकम' बॉलीवुड की टॉप कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसके पहले दो पार्ट्स अब तक हिट रहे हैं रवीना अक्षय