अमर उजाला
Wed, 5 June 2024
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिन का बड़ा महत्व है
इस दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, फिल्मी कलाकार भी अक्सर ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं
इसी सिलसिले में इस बार डांसर और अभिनेता राघव जुयाल को मुंबई में बीच की सफाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देखा गया
राघव सुबह-सुबह मुंबई के एक बीच पर पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई अभियान में भाग लिया
इस दौरान राघव के अलावा भी कई लोग वहां पर मौजूद थे, जिनके साथ राघव को हाथ में दस्ताने पहनकर साफ-सफाई करते हुए देखा सकता है
इस दौरान वो लोगों से बातचीत करते और अभियान में शामिल होने वाले लोगों को धन्यवाद देते भी नजर आ रहे हैं
उर्फी ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बहुत बुरा व्यवहार होता है