अमर उजाला
Sun, 2 June 2024
टीवीएफ की हिट वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है, दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं
जिस तरीके से सीरीज का आखिरी एपिसोड खत्म हुआ है, उससे साफ है कि इसके बाद भी कहानी जारी रहने वाली है
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इसके कितने सीजन देखने को मिलेंगे
'पंचायत 3' में विकास का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय ने इस सवाल का जवाब दे दिया है
चंदन रॉय ने यूट्यूब चैनल डिजिटल कमेंट्री को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि पंचायत के पांच सीजन तो आएंगे, हालांकि उन्होंने इसके लिए सब्र बनाए रखने को भी कहा
आपको बता दें कि चंदन रॉय 'पंचायत' सीरीज के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने 'सनक' और 'गुलमोहर' में अभिनय किया है
सुहाना खान-अनन्या पांडे के साथ शनाया कपूर की मस्ती