शाहरुख खान के एटीट्यूड को लेकर इस अभिनेता ने खुलकर की बात
अमर उजाला
Thu, 20 June 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @devenbhojani.official
'डंकी' फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने वाले अभिनेता देवेन भोजानी ने किंग खान के बारे में अपने राय साझा की है
Image Credit : इंस्टाग्राम @devenbhojani.official
एक साक्षात्कार में देवेन ने कहा कि उन्होंने लोगों से सुना था कि शाहरुख खान में एटीट्यूड है
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
देवेन ने बताया कि वो शाहरुख खान को एक घंमडी इंसान माना करते थे, हालांकि बाद में उनकी यह धारणा गलत साबित हो गई
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
देवेन ने 'डंकी' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि वो शाहरुख खान को अपने बारे में बताने से हिचकिचा रहे थे, देवेन, शाहरुख को अपना परिचय देना चाह रहे थे, लेकिन हिचक रहे थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
लेकिन शाहरुख खान ने देवेन की पीठ को थपथपाते हुए कहा कि वो उनका पुराना काम देख चुके हैं, जो उन्हें पंसद भी आया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस बात को जानकर देवेन हैरान थे कि शाहरुख उनके बारे में जानते हैं, बता दें कि देवेन भोजानी ने 'खिचड़ी', 'खिचड़ी 2', 'अग्निपथ', 'कर्तव्य', 'चलो अमेरिका' और 'मर्डर मुबारक' समेत कई फिल्मों में काम किया है